मटिहानी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, बागडोव में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत सखी वार्ता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मिशन समन्वयक राज कुमार सिन्हा एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ संजीत कुमार ने छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन नंबर 1098, 181 एवं 1930, माहवारी स्वच्छता, नशा मुक्ति एवं कैरियर काउंसलिंग सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय की 72 छात्राओं ने भाग लिया तथा गीत गायन में भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
IPRD Bihar
WCDC Bihar
#begusarai
1 views | Begusarai, Bihar | Aug 27, 2026