श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का शुभारंभ।
श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर ‘श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान’ के तहत जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने जिनेदपुर पंचायत में ‘विकास शिविर’ का शुभारंभ किया।
उन्होंने संत रविदास जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव का संदेश अपनाने का आह्वान किया।
अभियान के तहत अनुसूचित जाति टोलों के परिवारों को 22 प्रमुख सरकारी योजनाओं से संतृप्त करने के उद्देश्य से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को विकास शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में लाभुकों के बीच राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज वितरित किए गए। जिला पदाधिकारी ने वंचित परिवारों को चिन्हित कर पात्रतानुसार सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
#begusarai
1 views | Begusarai, Bihar | Aug 27, 2026