विभूतिपुर: विभूतिपुर के महमदपुर सकड़ा के मजदूर की राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में गुरुवार रात मौत, परिवार में मचा कोहराम
मोहम्मदपुर सकरा पंचायत के वार्ड 1 तरूणियां गांव निवासी प्रेमचंद यादव के छोटे पुत्र निधील कुमार (20) का मौत राजस्थान के चितौड़गढ़ स्थित चितौड़ पाँली बैग धागा फैक्ट्री में मशीन में धागा काटने के दौरान गुरुवार की रात्रि उसके चपेट में आने से हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद माता सुनीता देवी, पिता प्रेमचंद यादव, भाई निरंजन कुमार,बहन नेहा कुमारी में कोहराम मची।