विभूतिपुर: विभूतिपुर के छात्र अंकित ने इंटर साइंस में 476 अंक लाकर राज्य में पांचवां स्थान हासिल किया
सांखमोहन वार्ड 12 निवासी ग्रामीण चिकित्सक मोहन कुमार झा एवं गृहणि हीरा कुमारी के पुत्र अंकित कुमार ने इंटर साइंस संकाय में 476 अंक प्राप्त कर राज्य में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। अंकित जीडी कॉलेज बेगूसराय के छात्र है। अंकित ने बताते हैं कि गांव में ही इंद्रवती हाई स्कूल में मैट्रिक का पढ़ाई किया। जिसमें वह मैट्रिक में 465 अंक लाया था।