विभूतिपुर: विभूतिपुर की रौशनी इंटर आर्ट संकाय में बनी समस्तीपुर जिला टॉपर, दिया संदेश
प्लस टू राजकियकृत रघुनंदन सेठ उच्च विद्यालय सिंघिया घाट की छात्रा सह सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के वार्ड 8 निवासी आयुर्वेदिक दवा विक्रेता फुल बाबू गुप्ता एवं गृहणी सविता देवी की छोटी पुत्री रोशनी कुमारी ने इंटर में आर्ट विषय से 460 अंक प्राप्त कर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त की है। रोशनी ने इसका श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ गुरुजनों को दी है।