विभूतिपुर: विभूतिपुर के चोचाही बिचला चौर में बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
भरपुरा पटपारा पंचायत के चोचाही बीचला चौर में बिजली शॉर्ट सर्किट से गुरूवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। जिसमें करीब 3 बीघा में लगे गेहूं का फसल जलकर राख होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं इसपर काबू पाने में 5 कट्ठा में लगे मक्का का फसल नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। सिया प्रसाद सिंह के पुत्र रंजीत सिंह के खेत में बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।