विभूतिपुर: विभूतिपुर के कर्रख में गुरुवार सुबह मारपीट, मां-बेटी और दामाद घायल, इलाज जारी
देसरी कर्रख पंचायत वार्ड 4 में गुरुवार को बेवजह घर में घूसकर मारपीट करने में मां बेटी और दामाद जख्मी हो गया है । जिसका उपचार विभूतिपुर सीएचसी में मौजूद चिकित्सक सरफराज आलम के द्वारा इलाज किया गया है। जख्मी शाहपुर पटोरी के शाहपुर वांदे वार्ड 12 निवासी नथुनी साह के पुत्र सुनील साह (दामाद), देसरी कर्रख वार्ड 4 निवासी राजाराम साह की पुत्री और पत्नी हैं।