विभूतिपुर: विभूतिपुर के टभका पॉलिटेक्निक में बुधवार दोपहर नशा उन्मूलन पर सेमिनार और जागरूकता कार्यशाला आयोजित
कामेश्वर नारायण सिंह गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक,टभका, समस्तीपुर में नशा उन्मूलन पर सेमिनार सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य डॉ. अफताब अंजुम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मिथिला विकास सेवा आश्रम के सचिव सह संचालक मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र, समस्तीपुर तनवीर आलम ने भाग लिया। कार्यशाला को संबोधित किया।