कोरांव: कोरांव बाजार से पैदल घर जा रहे व्यक्ति की सड़क पर फिसलकर गिरने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कोरांव के शास्त्री नगर निवासी फूल कुमार उर्फ किनकऊ (35) की शनिवार रात करीब 10 बजे सड़क पर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। वे बाजार से पैदल अपने घर जा रहे थे।रास्ते में नहर की पटरी पर बह रहे पानी में फिसलने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें कोरांव बाजार के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।