मुरैना: दिमनी में एक्सीडेंट के बाद डॉक्टर एमएलसी के नाम पर मांग रहा रिश्वत, फरियादी ने कलेक्ट्रेट में दिया आवेदन
Morena, Morena | May 5, 2026 दिमनी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से कुछ लोग घायल हुए थे, जिसके बाद घायलों को अंबाह अस्पताल ले जाया गया था ,जहां से डॉक्टर ने मुरैना के लिए रेफर कर दिया ।वहां से ग्वालियर ले जाया गया ,जिसके बाद फरियादी डॉक्टर के पास पहुंचा तो एमएलसी के नाम पर डॉक्टर के द्वारा 50000 की रिश्वत मांगी गई ,जिसकी शिकायत कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस में की गई है।