झमाझम बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, मुरैना शहर की सड़कें और गलियां बनीं तालाब, आमजन को निकालने में हुई काफी परेशानियां वीडियो वायरल
मुरैना। झमाझम बारिश ने एक बार फिर मुरैना नगर निगम की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। कुछ ही देर की बारिश में शहर की कई प्रमुख सड़कें, बाजार और कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। हालात ऐसे बने कि लोगों को घुटनों तक पानी में होकर निकलना पड़ा, जिससे दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम हर वर्ष नालों की सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च करने का दावा करता है, लेकिन पहली ही तेज बारिश में पूरे इंतजाम धराशायी हो जाते हैं। उनका कहना है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार पनप रहा है और आम जनता की समस्याओं की ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा।
Morena, Morena | Jul 28, 2026