दिमनी विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र में आधे दाम पर बिक रही 20 दिन पहले एक्सपायर हो चुकी शराब! वीडियो वायरल, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
मुरैना जिले में एक ओर मध्य प्रदेश पुलिस "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है,तो वहीं दिमनी विधानसभा क्षेत्र में कथित तौर पर एक्सपायर हो चुकी शराब आधे दाम पर बेचे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो मंगलवार शाम करीब 6 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दिमनी थाना क्षेत्र के लहर रोड स्थित लाइसेंसी शराब ठेके पर कथित रूप से लगभग 20 दिन पहले एक्सपायर हो चुकी देसी शराब को सस्ते दामों पर बेचा जा रहा है। आरोप है कि पूरे जिले में जिस देसी शराब के पव्वे की कीमत 70 से 75 रुपये है, वहीं इस ठेके पर 100 रुपये में तीन पव्वे दिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह शराब ग्वालियर स्थित यूनिट में निर्मित है और उसकी पैकिंग तिथि 7 जुलाई 2025 अंकित है। स्थानीय लोगों का दावा है कि शराब की वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद इसकी बिक्री जारी है।स्थानीय लोगों के अनुसार, आधे दाम में शराब मिलने की जानकारी फैलने के बाद आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग दिमनी पहुंच रहे हैं। भीड़ बढ़ने के कारण ठेकेदार द्वारा कथित रूप से दो-दो काउंटर संचालित किए जा रहे हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्सपायर शराब की आपूर्ति के मामले में करीब एक माह पहले जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित किया जा चुका है। ऐसे में दिमनी में फिर से कथित रूप से एक्सपायर शराब बिकने की बात सामने आने से विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।एक ओर मध्य प्रदेश पुलिस "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है,
है।
Morena, Morena | Jul 28, 2026