कटहल से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा, घंटों लगा जाम, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
मुरैना। जिले के सराय छोला थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोच्चि से दिल्ली मंडी के लिए कटहल लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ने सामने आई एक कार को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। डिवाइडर पर चढ़ते ही ट्रक का एक टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क पर पलट गया।
#morena2024más मुख्यमंत्री मोहन यादव रामचित्र सिंह गुर्जर महाना Morena Morena breaking
Morena, Morena | Jul 28, 2026