बालोद शहर में निवासरत पीड़ित युवती प्रतिदिन की भांति लाइब्रेरी से अपने घर की ओर वापस जा रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उस पर एसिड फेंककर हमला किया गया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोस के लोग उसकी आवाज सुनकर तत्काल मदद के लिए बाहर निकले तथा पीड़िता के पिता को जानकारी देकर उसे ईलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल बालोद लेकर गये।
एसिड फेंककर आरोपी तत्काल तांदुला डैम की ओर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया साथ ही उप पुलिस अधीक्षक विनय साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर संदिग्धों से पूछताछ की गई।
*🔎 जांच में हुआ घटना का खुलासा*
मामले की जांच में एसडीओपी श्री विनय साहू की टीम द्वारा मौके से घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए गए एवं शहर में अलग अलग लोकेशन पर स्थित सीसी�