थाना डौंडी लोहारा क्षेत्र में घटित एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर के मामले में पुलिस की प्रभावी एवं वैज्ञानिक विवेचना के परिणामस्वरूप आरोपी को माननीय DJ न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है।
प्रकरण थाना डौंडी लोहारा के अपराध क्रमांक 19/26, धारा 103(1), 238 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया था।
मृतिका की पहचान बनी पहली बड़ी चुनौती
घटना के प्रारंभिक चरण में मृतिका की पहचान पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। मृतिका के हाथ पर अंग्रेजी अक्षरों में “K.K.” का टैटू बना हुआ था। पुलिस ने इस टैटू को महत्वपूर्ण पहचान की कड़ी के रूप में लेते हुए तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर जांच प्रारंभ की।
लगातार प्रयास एवं जांच के दौरान मृतिका की पहचान बालोद के ग्राम पाररास निवासी कमला राजपूत के रूप में की गई। मृतिका की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके संपर्कों, गतिविधियों एवं घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की।
तकनीकी साक्ष्यों से ख�