इलेक्ट्रिक स्कूटी की डीलरशिप देने और 100 प्रतिशत कैशबैक का लालच देकर 31 लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में सनौद पुलिस ने फरार आरोपी कंपनी CEO नंदकिशोर साहू को ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी CBK EV MOTORS प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर का CEO है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
मामले में कंपनी के MD लोकेश द्विवेदी और CMD पुरुषोत्तम साहू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कार्रवाई में सनौद थाना प्रभारी निरीक्षक सोनसिंह सोरी सहित थाना पुलिस और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#fraud #criminal #breakingnews #viral #police
Dondi Luhara, Balod | Oct 10, 2026