पीने के पानी की मांग को लेकर दल्लीराजहरा-महामाया मार्ग पर तीन दिनों से चक्काजाम और आमरण अनशन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने शनिवार सुबह हटा दिया। पुलिस ने 102 पुरुषों को ओपन थिएटर दल्ली राजहरा और 30 से 40 महिलाओं को आईटीआई में रखा है।
माता-पिता को पुलिस द्वारा ले जाने की सूचना पर 40 से अधिक बच्चे करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गेट के पहले ही रोक दिया, जिसके बाद बच्चे सड़क पर बैठकर अपने माता-पिता को छोड़ने और गांव में पीने का पानी उपलब्ध कराने की मांग करने लगे।
ग्रामीण आड़ेझर गांव के लोगों की मांग है कि बोइरडीही जलाशय से उन्हें पीने का पानी दिया जाए। पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।
#protest #arrest #police #village #newsupdate