कोईलवर: सोनघट्टा में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
गिधा थाना क्षेत्र के सोनघट्टा गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिधा पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार की दोपहर 2:00 बजे जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सोनघट्टा गांव निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र शेषनाथ सिंह के रूप में हुई है। गिधा थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।