गुमला: शहर में अलग-अलग जगहों पर मोबाइल छिनतई, बाइक सवार तीन युवकों पर संदेह
Gumla, Gumla | Sep 10, 2026 शहर में अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों द्वारा मोबाइल छिनतई की दो घटनाएं सामने आयी हैं। दोनों मामलों में पीड़ितों ने गुमला थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पहली घटना करम टोली रोड स्थित सर्किट हाउस के पास बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। जबकि संत इग्नासियुस स्कूल के पास एक युवक का मोबाइल छीन कर बाइक सवार फरार हो गए।