Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
image
image
image

सांदीपनि विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा आज से विविध शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी ----- भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने तथा विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में 15 जुलाई से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। विद्यालय प्राचार्य श्री अशोक कुमार खंडेलवाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु के प्रति श्रद्धा, भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान तथा नैतिक मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने बताया कि पखवाडे के दौरान मेरे जीवन में गुरु विषय पर भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता, संस्कृत श्लोक वाचन, भजन एवं गुरु वंदना जैसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। साथ ही विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योगाभ्यास, ध्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिवार द्वारा आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से आयोजन में सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और जीवन मूल्यों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जाएगा। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

8 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

MORE NEWS

जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत एक ही हॉस्टल का किया था निरीक्षण
सहायक आयुक्त की ओर से वस्तु स्थिति जारी
 -----
मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष माननीय डॉ कैलाश जाटव द्वारा गत शनिवार को श्योपुर जिले में अपने प्रवास के दौरान पुलिस लाइन रोड स्थित कन्या महाविद्यालयीन स्तरीय छात्रावास का निरीक्षण किया गया था।

 कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई भ्रामक जानकारी के संबंध में सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री राकेश गुप्ता द्वारा वस्तु स्थिति जारी करते हुए बताया कि माननीय अध्यक्ष द्वारा जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत केवल एक ही छात्रावास का निरीक्षण श्योपुर जिले में किया गया है। 6 छात्रावासों के भ्रमण संबंधी उनकी चर्चा अन्य जिले के प्रवास से संबंधित प्रतीत होती है, क्योकि इस चर्चा में श्योपुर का नाम नही है। उनके द्वारा गत शनिवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में छात्रावास का न केवल निरीक्षण किया गया, बल्कि बालिकाओं से परिवार के सदस्य की तरह उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने संतोष जताया कि छात्रावास में किसी भी बालिका को किसी तरह की परेशानी नही है। इस संबंध में उनके द्वारा एक बालिका कु. रसना के पिता श्री महावीर बैरवा निवासी अलापुरा से दूरभाष पर चर्चा भी की गई और छात्रावास में मिल रही सुविधाओं पर जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें अभिभावक द्वारा भी संतोष जताया गया। 

माननीय अध्यक्ष द्वारा सभी बालिकाओं से लगभग 30 मिनिट तक आत्मीय चर्चा की और उनके खानपान के बारे में जानकारी ली। बालिकाओं ने बताया कि हॉस्टल में खाने पीने की कोई परेशानी नही है, नाश्ता और भोजन सही तरीके से मिलता है और जिस चीज का मन होता है, वो भी बन जाता है। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी नाश्ते में बने नमकीन चावल खा कर देखे और छात्रावासीय व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं पर संतोष जताया। उन्होंने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता भी जांची तथा संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बालिकाओं के साथ ग्रुप फोटो भी खिचवाया और बालिकाओं को आगे पढने के लिए शुभकामनाएं भी दी। इसके साथ ही माननीय अध्यक्ष द्वारा शिक्षा विभाग अंतर्गत बायपास रोड स्थित शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास का अवलोकन किया गया, जिसमें भी सभी प्रकार की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई थी।  
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत एक ही हॉस्टल का किया था निरीक्षण सहायक आयुक्त की ओर से वस्तु स्थिति जारी ----- मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष माननीय डॉ कैलाश जाटव द्वारा गत शनिवार को श्योपुर जिले में अपने प्रवास के दौरान पुलिस लाइन रोड स्थित कन्या महाविद्यालयीन स्तरीय छात्रावास का निरीक्षण किया गया था। कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई भ्रामक जानकारी के संबंध में सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री राकेश गुप्ता द्वारा वस्तु स्थिति जारी करते हुए बताया कि माननीय अध्यक्ष द्वारा जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत केवल एक ही छात्रावास का निरीक्षण श्योपुर जिले में किया गया है। 6 छात्रावासों के भ्रमण संबंधी उनकी चर्चा अन्य जिले के प्रवास से संबंधित प्रतीत होती है, क्योकि इस चर्चा में श्योपुर का नाम नही है। उनके द्वारा गत शनिवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में छात्रावास का न केवल निरीक्षण किया गया, बल्कि बालिकाओं से परिवार के सदस्य की तरह उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने संतोष जताया कि छात्रावास में किसी भी बालिका को किसी तरह की परेशानी नही है। इस संबंध में उनके द्वारा एक बालिका कु. रसना के पिता श्री महावीर बैरवा निवासी अलापुरा से दूरभाष पर चर्चा भी की गई और छात्रावास में मिल रही सुविधाओं पर जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें अभिभावक द्वारा भी संतोष जताया गया। माननीय अध्यक्ष द्वारा सभी बालिकाओं से लगभग 30 मिनिट तक आत्मीय चर्चा की और उनके खानपान के बारे में जानकारी ली। बालिकाओं ने बताया कि हॉस्टल में खाने पीने की कोई परेशानी नही है, नाश्ता और भोजन सही तरीके से मिलता है और जिस चीज का मन होता है, वो भी बन जाता है। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी नाश्ते में बने नमकीन चावल खा कर देखे और छात्रावासीय व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं पर संतोष जताया। उन्होंने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता भी जांची तथा संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बालिकाओं के साथ ग्रुप फोटो भी खिचवाया और बालिकाओं को आगे पढने के लिए शुभकामनाएं भी दी। इसके साथ ही माननीय अध्यक्ष द्वारा शिक्षा विभाग अंतर्गत बायपास रोड स्थित शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास का अवलोकन किया गया, जिसमें भी सभी प्रकार की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई थी। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान अंतर्गत पनवाडा एवं बरगवा का भ्रमण 
  -----
 कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान अंतर्गत उप संचालक पशुपालन डॉ सुभाषबाबू दौहरे ने आज कराहल विकासखण्ड के ग्राम पनवाडा एवं बरगवा का भ्रमण कर पशु प्रजनन, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य पर विस्तृत चर्चा की गई। 

 पशुपालकों से चर्चा करने पर पाया कि उन्हें पशुपालन संबंधी सभी जानकारियां प्रदान की गई हैं तथा पशु पोषण, स्वास्थ्य एवं कृत्रिम गर्भाधान विशेषकर सेक्स शॉर्टड सीमन के बारे में उन्हें पूरी जानकारी पशुपालन विभाग के मैत्री, गौ सेवक व सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी द्वारा समुचित रूप से उपलब्ध कराई गई है। इनके द्वारा सेक्स सॉर्टेड सीमन का उपयोग कर गिर नस्ल की बछिया उत्पन्न कर उनका पालन पोषण किया जा रहा है।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान अंतर्गत पनवाडा एवं बरगवा का भ्रमण ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान अंतर्गत उप संचालक पशुपालन डॉ सुभाषबाबू दौहरे ने आज कराहल विकासखण्ड के ग्राम पनवाडा एवं बरगवा का भ्रमण कर पशु प्रजनन, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य पर विस्तृत चर्चा की गई। पशुपालकों से चर्चा करने पर पाया कि उन्हें पशुपालन संबंधी सभी जानकारियां प्रदान की गई हैं तथा पशु पोषण, स्वास्थ्य एवं कृत्रिम गर्भाधान विशेषकर सेक्स शॉर्टड सीमन के बारे में उन्हें पूरी जानकारी पशुपालन विभाग के मैत्री, गौ सेवक व सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी द्वारा समुचित रूप से उपलब्ध कराई गई है। इनके द्वारा सेक्स सॉर्टेड सीमन का उपयोग कर गिर नस्ल की बछिया उत्पन्न कर उनका पालन पोषण किया जा रहा है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में संगोष्ठी आयोजित
 ------
उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य वक्ता और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओ.पी. शर्मा ने अपने महत्वपूर्ण उद्बोधन में विद्यार्थियों को नशे के गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने वैज्ञानिक और व्यवहारिक दृष्टिकोण साझा करते हुए बताया कि युवाओं में नशे की लत कैसे पड़ती है और दृढ़ इच्छाशक्ति, योग, प्राणायाम, व्यायाम व सही मार्गदर्शन से इससे कैसे मुक्ति पाई जा सकती है।

इसके बाद महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. विपिन बिहारी शर्मा ने विभिन्न प्रेरक प्रसंगों और वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से नशे के सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह एक व्यक्ति की नशे की आदत पूरे हंसते-खेलते परिवार को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर देता है। कार्यक्रम की अगली वक्ता डॉ. सीमा चौकसे ने अपने संबोधन में कहा कि जब कोई बच्चा नशे की दलदल में फंसता है, तो सिर्फ उसका जीवन ही नष्ट नहीं होता, बल्कि उसके माता-पिता के अरमान और सपने भी टूट जाते हैं। उन्होंने सजग करते हुए कहा कि युवा नशे के र्दुव्यसन से दूर रहें। 
इस गरिमामयी कार्यक्रम का कुशल संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री प्रेमचंद एक्का द्वारा किया गया। संगोष्ठी के सफल समापन पर सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार कार्यक्रम प्रभारी डॉ. भूपेंद्र हरदेनिया ने व्यक्त किया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकगण डॉ. नरेंद्र सिंह जाट, डॉ. राहुल सैनी, श्री रमेश कुशवाह, श्री अरविन्द दोहरे, श्री देवीशंकर राठौर सहित समस्त कॉलेज स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उपस्थित रहकर इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशामुक्ति के लिए जन जागरण की शपथ भी दिलाई गई। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में संगोष्ठी आयोजित ------ उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य वक्ता और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओ.पी. शर्मा ने अपने महत्वपूर्ण उद्बोधन में विद्यार्थियों को नशे के गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने वैज्ञानिक और व्यवहारिक दृष्टिकोण साझा करते हुए बताया कि युवाओं में नशे की लत कैसे पड़ती है और दृढ़ इच्छाशक्ति, योग, प्राणायाम, व्यायाम व सही मार्गदर्शन से इससे कैसे मुक्ति पाई जा सकती है। इसके बाद महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. विपिन बिहारी शर्मा ने विभिन्न प्रेरक प्रसंगों और वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से नशे के सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह एक व्यक्ति की नशे की आदत पूरे हंसते-खेलते परिवार को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर देता है। कार्यक्रम की अगली वक्ता डॉ. सीमा चौकसे ने अपने संबोधन में कहा कि जब कोई बच्चा नशे की दलदल में फंसता है, तो सिर्फ उसका जीवन ही नष्ट नहीं होता, बल्कि उसके माता-पिता के अरमान और सपने भी टूट जाते हैं। उन्होंने सजग करते हुए कहा कि युवा नशे के र्दुव्यसन से दूर रहें। इस गरिमामयी कार्यक्रम का कुशल संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री प्रेमचंद एक्का द्वारा किया गया। संगोष्ठी के सफल समापन पर सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार कार्यक्रम प्रभारी डॉ. भूपेंद्र हरदेनिया ने व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकगण डॉ. नरेंद्र सिंह जाट, डॉ. राहुल सैनी, श्री रमेश कुशवाह, श्री अरविन्द दोहरे, श्री देवीशंकर राठौर सहित समस्त कॉलेज स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उपस्थित रहकर इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशामुक्ति के लिए जन जागरण की शपथ भी दिलाई गई। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

हैलो, मैं अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बोल रहा हूॅ....
छात्रावास के निरीक्षण के दौरान डॉ जाटव ने की अभिभावक से फोन पर बात
-----
मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने अपने श्योपुर प्रवास के दौरान आज कन्या महाविद्यालयीन स्तरीय छात्रावास पुलिस लाइन रोड श्योपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित उक्त छात्रावास के निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावासी महाविद्यालयीन छात्रा कु. रसना बैरवा के पिता श्री महावीर बैरवा निवासी अलापुरा को मोबाइल पर फोन लगाकर बातचीत की, इस दौरान उन्होंने कहा कि बालिका को छात्रावास में किसी तरह की परेशानी तो नही है, और इसकी पढाई कैसी चल रही है, इसके साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि बालिका से मिलने के लिए कब-कब आते है, इस पर बालिका के पिता ने बताया कि छात्रावास में रहने के दौरान किसी प्रकार की समस्या नही है और शासन की योजना का लाभ मिल रहा है। वे समय-समय पर अपनी पुत्री से मिलने के लिए आते रहते है। 

इसके साथ ही आयोग के अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने छात्रावास में अभिभावक से भेंट का रिकार्ड रखने वाले रजिस्टर का अवलोकन भी किया। उन्होंने सुबह के समय बालिकाओं को प्रदाय किये गये नाश्ते को चखकर उसकी गुणवत्ता भी परखी।

 निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री राकेश गुप्ता, डीपीसी श्री भूपेन्द्र शर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र अकोदिया, पूर्व अध्यक्ष श्री पूरण आर्य, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती प्रीति सक्सैना आदि उपस्थित थे।

एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव द्वारा छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बालिकाओं से उनके भोजन, आवास तथा पढाई के संबंध में आत्मीय चर्चा की गई तथा छात्रावास में पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया। 

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव द्वारा इसके अलावा शासकीय श्री हजारेश्वर हायर सैकेण्डरी विद्यालय श्योपुर तथा बायपास रोड स्थित शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास का निरीक्षण भी किया। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

हैलो, मैं अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बोल रहा हूॅ.... छात्रावास के निरीक्षण के दौरान डॉ जाटव ने की अभिभावक से फोन पर बात ----- मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने अपने श्योपुर प्रवास के दौरान आज कन्या महाविद्यालयीन स्तरीय छात्रावास पुलिस लाइन रोड श्योपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित उक्त छात्रावास के निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावासी महाविद्यालयीन छात्रा कु. रसना बैरवा के पिता श्री महावीर बैरवा निवासी अलापुरा को मोबाइल पर फोन लगाकर बातचीत की, इस दौरान उन्होंने कहा कि बालिका को छात्रावास में किसी तरह की परेशानी तो नही है, और इसकी पढाई कैसी चल रही है, इसके साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि बालिका से मिलने के लिए कब-कब आते है, इस पर बालिका के पिता ने बताया कि छात्रावास में रहने के दौरान किसी प्रकार की समस्या नही है और शासन की योजना का लाभ मिल रहा है। वे समय-समय पर अपनी पुत्री से मिलने के लिए आते रहते है। इसके साथ ही आयोग के अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने छात्रावास में अभिभावक से भेंट का रिकार्ड रखने वाले रजिस्टर का अवलोकन भी किया। उन्होंने सुबह के समय बालिकाओं को प्रदाय किये गये नाश्ते को चखकर उसकी गुणवत्ता भी परखी। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री राकेश गुप्ता, डीपीसी श्री भूपेन्द्र शर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र अकोदिया, पूर्व अध्यक्ष श्री पूरण आर्य, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती प्रीति सक्सैना आदि उपस्थित थे। एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव द्वारा छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बालिकाओं से उनके भोजन, आवास तथा पढाई के संबंध में आत्मीय चर्चा की गई तथा छात्रावास में पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया। मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव द्वारा इसके अलावा शासकीय श्री हजारेश्वर हायर सैकेण्डरी विद्यालय श्योपुर तथा बायपास रोड स्थित शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास का निरीक्षण भी किया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

एससी आयोग अध्यक्ष डॉ जाटव की अध्यक्षता में सामाजिक संवाद कार्यक्रम आयोजित
आगे बढने का एक ही विकल्प, शिक्षा हासिल करें-डॉ जाटव
  ------
मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने होटल राधिका विलास में आयोजित सामाजिक संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगे बढने का केवल एक ही विकल्प है, अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करायें। पढा-लिखा समाज ही सजग होता है और एक विशेष स्थान हासिल करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनके माध्यम से आयोग से सहायता प्राप्त की जा सकती है। सामाजिक समरसता के साथ आगे बढने का कार्य करें और राष्ट्र निर्माण में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। 

सामाजिक संवाद कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सीताराम आदिवासी, श्री बाबूलाल आर्य, क्षेत्रीय बैरवा महासभा से श्री गिरिराज प्रसाद बिसारिया, श्री दीपक बाल्मिकी, पार्षद श्री खालिद फारूकी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र अकोदिया, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मोहर सिंह आदिवासी मंचासीन थे, इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य श्री गिरधारी बैरवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कराहल श्री हरनाथ देवरिया, सांसद प्रतिनिधि श्री बाबू सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गेश नंदनी आदि मौजूद रहें।

एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने कहा कि सरकार की मंशा सभी समाजों को आगे बढने के लिए अवसर प्रदान करने की है तथा इसके लिए विभिन्न प्रकार के कार्य किये जा रहे है, सभी समाज एवं वर्ग के लोगों से उन्होंने अपील की कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करवायें तथा सभी एक दूसरे का सहयोग कर समन्वय से कार्य करें।

इस अवसर पर सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सीताराम आदिवासी, श्री बाबूलाल आर्य, श्री गिरिराज प्रसाद बिसारिया, श्री दीपक बाल्मिकी द्वारा अपने-अपने समाज के संबंध में जानकारी तथा सुझाव प्रदान किये गये। कार्यक्रम का संचालन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पूरण आर्य तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र अकोदिया द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजजनो की ओर से एससी आयोग अध्यक्ष का स्वागत भी किया गया। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

एससी आयोग अध्यक्ष डॉ जाटव की अध्यक्षता में सामाजिक संवाद कार्यक्रम आयोजित आगे बढने का एक ही विकल्प, शिक्षा हासिल करें-डॉ जाटव ------ मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने होटल राधिका विलास में आयोजित सामाजिक संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगे बढने का केवल एक ही विकल्प है, अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करायें। पढा-लिखा समाज ही सजग होता है और एक विशेष स्थान हासिल करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनके माध्यम से आयोग से सहायता प्राप्त की जा सकती है। सामाजिक समरसता के साथ आगे बढने का कार्य करें और राष्ट्र निर्माण में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। सामाजिक संवाद कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सीताराम आदिवासी, श्री बाबूलाल आर्य, क्षेत्रीय बैरवा महासभा से श्री गिरिराज प्रसाद बिसारिया, श्री दीपक बाल्मिकी, पार्षद श्री खालिद फारूकी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र अकोदिया, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मोहर सिंह आदिवासी मंचासीन थे, इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य श्री गिरधारी बैरवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कराहल श्री हरनाथ देवरिया, सांसद प्रतिनिधि श्री बाबू सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गेश नंदनी आदि मौजूद रहें। एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने कहा कि सरकार की मंशा सभी समाजों को आगे बढने के लिए अवसर प्रदान करने की है तथा इसके लिए विभिन्न प्रकार के कार्य किये जा रहे है, सभी समाज एवं वर्ग के लोगों से उन्होंने अपील की कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करवायें तथा सभी एक दूसरे का सहयोग कर समन्वय से कार्य करें। इस अवसर पर सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सीताराम आदिवासी, श्री बाबूलाल आर्य, श्री गिरिराज प्रसाद बिसारिया, श्री दीपक बाल्मिकी द्वारा अपने-अपने समाज के संबंध में जानकारी तथा सुझाव प्रदान किये गये। कार्यक्रम का संचालन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पूरण आर्य तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र अकोदिया द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजजनो की ओर से एससी आयोग अध्यक्ष का स्वागत भी किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

सांदीपनि विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा आज से विविध शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी ----- भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने तथा विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में 15 जुलाई से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। विद्यालय प्राचार्य श्री अशोक कुमार खंडेलवाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु के प्रति श्रद्धा, भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान तथा नैतिक मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने बताया कि पखवाडे के दौरान मेरे जीवन में गुरु विषय पर भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता, संस्कृत श्लोक वाचन, भजन एवं गुरु वंदना जैसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। साथ ही विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योगाभ्यास, ध्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिवार द्वारा आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से आयोजन में सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और जीवन मूल्यों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जाएगा। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur - Sheopur News