मलेरिया सर्वे एवं उपचार अभियान जारी
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल के निर्देशन में जिले में मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में संघन सर्वेक्षण एवं नियंत्रण गतिविधियां संचालित की गईं।
इसी क्रम में शहरी क्षेत्र श्योपुर के वार्ड क्रमांक 8, 4, 10, 22, 19, 15, 23 एवं 11 में मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों के अंतर्गत मलेरिया निरीक्षक श्री श्यामलाल बाथम एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा 354 घरों का लार्वा सर्वे कर 2203 कंटेनरों की जांच की गई। इनमें 29 कंटेनर लार्वा पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें टीम की निगरानी में खाली कर नष्ट कराया गया। साथ ही आरएफएस सर्वे किया गया तथा 39 बुखार पीड़ित व्यक्तियों की आरडीटी से जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट मलेरिया निगेटिव रही।
विकासखंड विजयपुर के ग्राम अर्राेदरी में डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर कूलर, गमले, पुराने टायर, पानी की टंकियों एवं अन्य जल पात्रों की जांच की गई। लार्वा पाए जाने वाले स्थानों पर तत्काल नस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए एंटी-लार्वा बीटीआई दवा का प्रयोग किया गया।
विकासखंड कराहल के ग्राम उधमपुरा एवं काननखेड़ा में मलेरिया पॉजिटिव केस के आसपास विशेष गतिविधि की गई। दोनों ग्रामों में 170 घरों का लार्वा सर्वे किया गया तथा 6 घरों में लार्वा नस्तीकरण की कार्रवाई की गई। वहीं 20 बुखार रोगियों की रक्त जांच कर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। ग्रामीणों को मलेरिया के लक्षण, समय पर जांच एवं पूर्ण उपचार के संबंध में जानकारी दी गई
विकासखंड श्योपुर (बड़ौदा) के ग्राम बगदिया के शिकारगाह क्षेत्र में बुखार की सूचना मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लार्वा एवं फीवर सर्वे किया गया। 22 बुखार पीड़ितों की त्क्ज् से जांच की गई, जिनमें सभी की रिपोर्ट मलेरिया निगेटिव पाई गई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur