नेत्रदान जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित
-----
राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 08 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। पखवाड़े के अंतर्गत जिला चिकित्सालय श्योपुर के मीटिंग हॉल में नेत्रदान के प्रति जागरूकता एवं इसके महत्व को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसएन बिंदल की उपस्थिति में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जीके गोयल, डॉ. नीरज माहौर, डॉ. अल्पना बढ़ोलिया, डॉ. विष्णु गर्ग, डॉ. एआर करोरिया, डॉ. बीके शाक्य एवं डॉ. प्रेमराज मीणा सहित अन्य चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर एवं अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यशाला में नेत्रदान की अवधारणा, इसके सामाजिक एवं मानवीय महत्व, नेत्रदान की प्रक्रिया तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के संबंध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे नेत्रदान के संदेश को आमजन तक पहुंचाएं और लोगों को मृत्यु उपरांत नेत्रदान के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एसएन बिंदल ने कहा कि नेत्रदान एक महान सामाजिक कार्य है। मृत्यु के बाद किए गए नेत्रदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाई जा सकती है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि वे स्वयं नेत्रदान के प्रति जागरूक होकर अपने संपर्क क्षेत्र में लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नेत्रदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना तथा अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करना रहा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur