ढोढर में दो डेयरी से लिये पनीर, देशी घी, दही के सैम्पल
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में फूड सेफ्टी विभाग द्वारा ढोढर में दो दूध डेयरी से पनीर, देशी घी एवं दही के नमूने लेने के साथ ही 15 किलो देशी घी जब्त करने की कार्यवाही की गई है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि श्री हरि दूध डेयरी स्टेशन रोड ढोढर से पनीर एवं श्री कृष्णा डेयरी मैन तिराहा बगदिया रोड ढोढर से देशी घी एवं दही के नमूने लिये गये, इसके साथ ही श्री कृष्णा डेयरी से 15 किलोग्राम देशी घी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 15 हजार 500 रूपये है। उक्त नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है, जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur