गुमला: धान चोरी के आरोप में युवक की पिटाई से मौत, नौ दिन बाद दफन शव बाहर निकाला गया, तीन संदिग्ध हिरासत में
Gumla, Gumla | Sep 8, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के मुरकुंडा के कुंटवा खड़िया टोली में धान चोरी के आरोप में एक युवक की पिटाई के बाद मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान फौदा खड़िया के पुत्र मंडले खड़िया उर्फ मूसा खड़िया (35) के रूप में हुई है। 23 अगस्त की रात गांव के गुडे खड़िया का धान चोरी हो गया था। चोरी के आरोप में गांव के ही कुछ लोगों ने मंडले खड़िया सहित तीन को पीटा था।