बक्सर डीएम साहिला ने शुक्रवार को 3:30 बजे अपराह्न मे समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत जन सुनवाई की। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को उनके समक्ष प्रस्तुत किया। कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिया।