काशीपुर: काशीपुर में रोडवेज बस गड्ढे में फंसने से भारी जाम
काशीपुर के बाजपुर रोड पर कुमाऊं प्लाजा के पास सड़क पर गहरे गड्ढे में रोडवेज बस फंसने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। इसके कारण फ्लाईओवर तक लंबा जाम लग गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।