नमहोल: हाइड्रो इंजिनियर कॉलेज बंदला के छात्र पढ़ाई छोड़कर हड़ताल पर बैठे
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई व्यवस्था चरमराने से छात्रों का सब्र टूट गया। कॉलेज में न तो स्थायी प्रधानाचार्य तैनात है और न ही कई महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापक। इसी के विरोध में छात्रों ने गुरुवार को कॉलेज परिसर में धरना देकर रोष जताया। छात्रों ने कहा कि परीक्षाओं में दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में परीक्षा की तैयारी करना बेहद मुश्किल हो गया है।