नमहोल: विकाश राव को मिला बड़ा दायित्व, हिमाचल प्रदेश भारतीय शैली कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त
हिमाचल प्रदेश भारतीय शैली कुश्ती संघ में बिलासपुर जिले के समाजसेवी विकाश राव को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। छात्र संघ बिलासपुर कॉलेज में प्रधान रह चुके व अमरपुर पंचायत के पूर्व प्रधान विकाश राव इससे पहले हिमाचल सरकार में प्रदेश स्पोर्ट्स सर्विस बोर्ड के सदस्य सहित विभिन्न पदों पर सेवाएँ दे चुके हैं।