नमहोल: कम्युनिष्ट पार्टी ने देश में फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए उपायुक्त के माध्यम से भेजा ज्ञापन
कम्युनिष्ट पार्टी आफ इंडिया के पदाधिकारियों ने देश में फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने को लेकर राज्य सचिव भाग सिंह चौधरी के नेतृत्व में उपायुक्त बिलासपुर राहुल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। भाग सिंह ने कहा कि देश में सामाजिक अन्याय, जातीय भेदभाव, अल्संख्यक दलित व महिलाओं से अत्याचार हो रहे हैं। जाति के आधार पर नफरत फैलाने का प्रयास किया जा रहा।