नमहोल: साईं नोडूवा–सिकरोहा पंचायत में शोक की लहर, वार्ड मेंबर धनी राम ठाकुर का हुआ निधन
गांव साईं नोडूवा, ग्राम पंचायत सिकरोहा में उस समय गहरा शोक छा गया जब यहां के वार्ड मेंबर धनी राम ठाकुर का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनकी मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र में सदमे का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों, रिश्तेदारों और परिचितों ने इसे समाज के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। धनी राम ठाकुर वर्ष 2017 में PWD विभाग से सेवानिवृत हुए थे।