तिलहर/शाहजहांपुर
====
महायज्ञ अवसर पर 21
कन्याओं का होगा विवाह।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
नगर में 21 कुंडिया द्वितीय विशाल श्री राम चरित्र मानस महायज्ञ एवं राम कथा अमृत वर्षा के साथ ही 21 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा।स्वामी गोविंदाचार्य जी राम कथा सुनाएंगे।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका सभासद राधा रमण मिश्रा उर्फ बंन्दनू पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 नवंबर से 7 दिसंबर तक श्री राम कथा अमृत वर्षा और 21 कुण्डीय रामचरितमानस महायज्ञ भक्शी तिराहे स्थित मंगल बाजार के मैदान पर किया जाएगा।राम कथा सुनने के लिए नैमिष धाम से स्वामी गोविंदाचार्य जी आ रहे हैं।
सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 तक यज्ञ एवं शाम 5:00 बजे से रात 9:00 तक राम कथा का आयोजन किया जाएगा।29 नवंबर सुबह मोहल्ला निजामगंज स्थित घोड़ी वाले बाबा के मंदिर से यज्ञशाला तक कलश यात्रा निकाली जाएगी।
इस दौरान सुनील सैनी,संजीव कुमार,विवेक कुमार,बबलू मिश्रा,मुनीम जी आदि मौजूद रहे।
Tilhar, Shahjahanpur | Nov 28, 2026