तिलहर/शाहजहांपुर
====
डिवाइडर,स्ट्रीट
लाइट को बंद कराया।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
व्यापारियों की मांग के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर लगाते हुए पालिका प्रशासन और ठेकेदार को तत्काल डिवाइडर निर्माण बंद करने का निर्देश दिया।बोली जो नुकसान होगा मैं समझ लूंगी।
नगर की बाजार बिरियागंज से मुख्य बाजार तक यातायात नियंत्रण के लिए नगर पालिका प्रशासन के द्वारा स्वीकृत कर डिवाइडर निर्माण और उस पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम एक सप्ताह पहले शुरू किया गया था।बुधवार को व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि सहित तमाम व्यापारी नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम के आवास पहुंचे और उनसे मांग करते हुए कहा कि डिवाइडर के निर्माण से बाजार की सड़क और संकीर्ण हो जाएगी जिसके चलते जाम की समस्या विकराल होगी साथ ही व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित होगा इसलिए डिवाइडर का निर्माण रुकवा दिया जाए।व्यापारियों की मांग पर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम आनन-फानन में बिरियागंज पहुंची और उन्होंने तल्ख तेवर दिखाते हुए पालिका प्रशासन के कर्मचारियों,अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल डिवाइडर का काम बंद किया कर दिया जाए जब तक सड़क चौड़ी नहीं होती।साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक जो डिवाइडर का निर्माण में लागत लगी है उसे वह स्वयं देख लेंगी।पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर व्यापारियों ने हर्ष जताते हुए जमकर तालियां बजाई और उनकी सरहाना की।इस दौरान नगर पालिका वरिष्ठ लिपिक अयूब हुसैन,ठेकेदार रशीद अली,सभासद आसिफ खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।