तिलहर/शाहजहांपुर
====
गन्ने की धीमी तौल से
मिल से हाइवे तक जाम।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
बड़ी संख्या में गन्ने की पर्चियां जारी होने और उम्मीद से अधिक गन्ना आने के चलते एक किलोमीटर तक तौल कांटे से गन्ने से लदे वाहनों का लगा जाम।राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे तक ट्रैक्टर ट्राली का जाम लगने से हादसे का अंदेशा।
सीसीओ ने कहा जल्द खत्म होगा जाम।
दी किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड में गन्ना तौल कांटे से लेकर लगभग एक किलोमीटर पीछे राष्ट्रीय राजमार्ग तक गन्ने से लोड ट्रैक्टर ट्राली,ट्रक और बैलगाड़ी की भारी संख्या के चलते जाम लग गया है।राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे तक गन्ने से लोड वाहनों की लाइनें पहुंचने के चलते यहां पर हादसे का अंदेशा भी बना हुआ है।इस समय इस जाम में लगभग 400 ट्रैक्टर ट्रॉली सहित तमाम वहां फंसे हुए हैं।बीते कई दिनों से किसान अपना गन्ना लेकर यहां आए हुए हैं लेकिन धीमी गन्ने की तौल के चलते उनका गन्ना अभी तक तौला नहीं जा सका है।कई दिनों से मौजूद किसानों का गन्ना धूप में सूखने के चलते उसका वजन घटने से जहां उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है तो वहीं रात दिन यहीं पर खुले आसमान के नीचे रहने से उनका स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है।तो वही सूत्र बताते हैं कि टरबाइन सहित अन्य कमियों से भी गन्ने की पेराई प्रभावित होने से तौल धीमी की जा रही है।
मुख्य गन्ना अधिकारी लाल चंद उपाध्याय ने बताया कि गन्ना पर्ची वितरण तेजी से किया गया था और अपेक्षा थी कि इनमें से लगभग 60% किसान अपना गन्ना लेकर आएंगे लेकिन यहां पर 90% किसान गन्ना लेकर आ गए हैं जिसके चलते जाम की स्थिति बन गई है शनिवार शाम तक जाम खत्म हो जाएगा।