हसनपुर: दिल्ली में गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप पकड़ी गई, दो आरोपी गिरफ्तार, हो रही थी गैस की काला बाजारी
कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गैस सिलेंडरों से भरी एक पिकअप को पकड़कर काला बाजारी के बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मंगलवार की देर रात्रि मुखबिर की सूचना पर गंगा एक्सप्रेसवे के टी-पॉइंट पर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक पिकअप को रोका गया तो उसमें गैस के सिलेंडर भरे हुए थे।