लालगंज: अदवा बांध का जलस्तर बढ़ने पर बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से अदवा नदी उफान पर, निचले इलाकों में भरा पानी
हलिया क्षेत्र में रविवार की रात हुई तेज बारिश के बाद अदवा बांध का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने पर देर रात में बांध का पांच फाटक खोलकर बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से अदवा नदी उफान पर आ गई। सोमवार शाम 4:00 बजे तक दुकानों और घरों में पानी घुसने से बाजार में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। लोग अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे रहें।