लालगंज: भूमि विवाद के निपटारे को लेकर शनिवार को लालगंज अंचल कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया
भूमि विवाद के निपटारे को लेकर शनिवार को लालगंज अंचल कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया। इसमें करीब दो दर्जन आवेदक विभिन्न भूमि विवादों को लेकर पहुंचे। अंचल अधिकारी विश्वजीत सिंह एवं लालगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष हरि कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। जनता दरबार में अंचल अधिकारी से मिलने के लिए लोगों की लंब