पोड़ैयाहाट: पैरडीह रेलवे अंडरपास में 6 फीट पानी जमा, जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा, ग्रामीणों के लिए आफत
पैरडीह रेलवे अंडरपास ग्रामीणों के लिए आफत बन गया है। मामूली बारिश के बाद रेलवे अंडरपास में करीब 6 फीट पानी जमा हो गया जिससे जिला मुख्यालय से पूरी तरह सड़क संपर्क टूट गया है।इसे पार करने के दौरान एक ट्रैक्टर पूरी तरह डूब गया। हालात ऐसे हैं की चार पहिया वाहन से भी जाना संभव नहीं। ग्रामीणों ने अविलंब वैकल्पिक व्यवस्था करने और रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग की है।