चूरू: ‘वोट चोरी’ के खिलाफ वीरगति स्मारक तक निकला कांग्रेस का मशाल जुलूस, एमपी राहुल कस्वां बोले- यह लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई
Churu, Churu | Aug 14, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के पंखा रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस से गुरुवार देर शाम कांग्रेस की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया। सांसद राहुल कस्वां की अगुवाई में निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए। वोट चोरी के विरोध में आयोजित यह जुलूस नारेबाजी करते हुए पंखा रोड होते हुए वीरगति स्मारक तक पहुँचा।