चूरू: राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में विशेष आवश्यकता वाले 45 बच्चों को मिले अंग उपकरण
Churu, Churu | Aug 14, 2025 चूरू के राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को कृत्रिम अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन हुआ। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में चयनित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार आधुनिक अंग उपकरण उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण मुख्य अतिथि रहे।