चूरू: सुजानगढ़ क्षेत्र में 7 वर्षीय भांजी को अगवा कर छेड़छाड़ के आरोपी मामा को पोक्सो कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा
Churu, Churu | Aug 14, 2025 चूरू जिले के सुजानगढ़ क्षेत्र में 7 साल की मासूम को अगवा कर उसकी लज्जाभंग करने के एक मामले में चूरू पोक्सो कोर्ट ने त्वरित सुनवाई करते हुए महज दो महीने में ही फैसला सुना दिया। विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) ने गुरुवार को 38 वर्षीय आरोपी मामा को 5 साल कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।