चूरू: स्वतंत्रता दिवस और त्यौहारों को देखते हुए चूरू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ ने चलाया सर्च अभियान
Churu, Churu | Aug 14, 2025 चूरू जिले में स्वतंत्रता दिवस, गोगामेड़ी मेला और कृष्ण जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए चूरू रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया। उप निरीक्षक नंद किशोर के नेतृत्व में जीआरपी इंचार्ज रामवीर नेहरा व आरपीएफ स्टाफ ने अभियान चलाकर तलाशी ली।