चूरू: राठौड़ का पलटवार वोट चोरी पर, कहा- सत्ता जाते ही शुरू हो जाते हैं अनर्गल प्रलाप
Churu, Churu | Aug 14, 2025 पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष पर पलटवार किया है। चूरू दौरे के दौरान राजकीय बागला स्कूल में मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में राठौड़ ने दोपहर 12 बजे करीब कहा कि सत्ता हाथ से निकलते ही कुछ लोग बेबुनियाद बयानबाजी शुरू कर देते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब खुद चुनाव में जीत रहे थे, तब वोट चोरी याद क्यों नही आई।