मनोहरथाना: आंवलहैड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक के शताब्दी वर्ष पर शनिवार को आंवलहेड में विजयादशमी उत्सव सह पथ संचलन का आयोजन किया गया। पूर्ण गणवेश में अनुशासित तरीके से कदमताल करते स्वयंसेवक बालाजी मंदिर से शुरुआत कर गांव से गुजरकर मुख्य सड़क से होकर बालाजी मंदिर पहुंचे, इस दौरान ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।