सरदारशहर: तहसील कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर बीजेपी के 10 महीने के कार्यकाल को बताया विफल
सरदारशहर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजवी के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रदेश की भाजपा सरकार के 10 महीने के कार्यकाल की विफलताओं के कारण उत्पन्न हुई जन समस्याओं के निराकरण हेतु प्रदेश सरकार को जन कल्याणकारी निर्णय लेने का अनुरोध किया गया है।