सरदारशहर: भोजासर बड़ा में जमीन विवाद में घायल व्यक्ति की जयपुर में हुई मौत, राजकीय अस्पताल के आगे परिजनों का धरना जारी
सरदारशहर उपखंड के भानीपुरा थाना अंतर्गत गांव भोजासर बड़ा में 16 सितंबर को जमीन विवाद को लेकर मारपीट मामले में घायल की रविवार रात्रि को जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन मृतक के शव को सरदारशहर लेकर पहुंचे और अब परिजनों द्वारा मृतक के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया हैं।