सरदारशहर: धोधलीया निवासी एक व्यक्ति ने 3 जनों के खिलाफ मारपीट करने व नकदी छीनने के आरोप में दर्ज कराया केस
सरदारशहर पुलिस थाने में रविवार को तीन जनों के खिलाफ एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और नगदी छीनने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह ने रविवार रात्रि 9 बजे जानकारी देते हुए बताया की चूरू के भारतीया अस्पताल में भर्ती धोधलीया निवासी 30 वर्षीय ओमप्रकाश जाट ने अपने पर्चा बयान में बताया है कि मैं पिकअप, ट्रैक्टर और जेसीबी रखता हूं।