सरदारशहर: जमीन विवाद में घायल की मौत के मामले में मांगों पर सहमति बनने पर राजकीय अस्पताल के आगे चल रहा धरना समाप्त हुआ
भोजासर बड़ा में 16 सितंबर को जमीन विवाद को लेकर मारपीट मामले में घायल की जयपुर में इलाज के दौरान मौत मामले में तूल पकड़ते हुए परिजनों के समर्थन ग्रामीणों ने राजकीय अस्पताल के आगे सोमवार को धरना देकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मृतक बद्री दास स्वामी के परिजनों द्वारा प्रशासन से जिला कलेक्टर व एसपी के साथ वार्ता करने की मांग की गई थी।