सरदारशहर: मित्तल महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राजकीय अस्पताल में की साफ-सफाई, निकाली रैली
सरदारशहर के श्रीमती कमला देवी गौरीदत्त मित्तल महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘स्वच्छता ही सेवा है’’ अभियान के अन्तर्गत सोमवार को दोपहर 12 बजे स्वच्छता रैली निकाली गई। वहीं सरदारशहर के राजकीय अस्पताल में साफ-सफाई की गई और सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र किया गया।