डोमचांच: बिरजामू में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति हुआ घायल
डोमचांच (कोडरमा): थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमचांच - जयनगर मुख्यमार्ग स्थित बिरजामू विकटोरिया स्कूल के समीप बुधवार देर शाम को अज्ञात वाहन के चपेट मे जे एच 12 जे 7307 मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान सागर कुमार दास उम्र लगभग 20 वर्ष पिता सुदन दास ग्राम सिमरिया, थाना डोमचांच निवासी के रूप मे हुई है।