डोमचांच: डोमचांच में डॉ. नीरा यादव आगे, सतगावा और मरकच्चो में राजद का दबदबा
कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर नीरा यादव की हैट्रिक जीत में डोमचांच प्रखंड से मतदाताओं की प्रमुख भूमिका रही। जबकि सतगावा और मरकच्चो प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल की लीड रही। वहीं झुमरी तिलैया नगर परिषद और कोडरमा नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी गुप्ता आगे रही।